उज्जैन, उज्जैन जिले में महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई की नीति के तहत में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करणदीप सिंह के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बड़नगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के निर्देशन में थाना प्रभारी इंगोरिया श्री दीपेश व्यास के नेतृत्व में थाना इंगोरिया पुलिस ने अनैतिक कार्य के आरोपी को घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
▪️*घटना का विवरण* :
दिनांक 12.07.2026 को पीड़िता द्वारा थाना इंगोरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी अर्जुन नीलगंगा चौराहा, उज्जैन उसके किराये के मकान, ग्राम इंगोरिया में जबरन घुसा एवं उसके साथ अनैतिक कार्य किया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना इंगोरिया में अपराध क्रमांक 265/2026 अंतर्गत धारा 64(1), 232(1), 332(बी), 115(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान थाना इंगोरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
▪️*सराहनीय भूमिका*-
इस कार्रवाई में निरीक्षक दीपेश व्यास, उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह तोमर, सहायक उप निरीक्षक चैनसिंह बुन्देला, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक मुकेश मीणा, आरक्षक संदीप वामनिया, आरक्षक भोजराज परमार, आरक्षक दीपक सोलंकी, महिला आरक्षक ज्योति परमार, महिला आरक्षक रानी गोस्वामी एवं महिला आरक्षक रेजन्ता भुरिया की सराहनीय भूमिका रही।