उज्जैन,पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित फेरों का विवरण निम्नानुसार है:-
1. ट्रेन संख्या 04140 दादर–प्रयागराज स्पेशल को 30 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04139 प्रयागराज–दादर स्पेशल को 28 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
2. ट्रेन संख्या 04176 दादर–सूबेदारगंज स्पेशल को 01 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04175 सूबेदारगंज–दादर स्पेशल को 30 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
3. ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस–सूबेदारगंज स्पेशल को 01 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 31 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
4. ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल को 29 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 27 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
5. ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद–पटना स्पेशल को 15 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09448 पटना–अहमदाबाद स्पेशल को 17 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
6. ट्रेन संख्या 04120 वलसाड–सूबेदारगंज स्पेशल को 30 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04119 सूबेदारगंज–वलसाड स्पेशल को 29 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
7. ट्रेन संख्या 04178 वलसाड–सूबेदारगंज स्पेशल को 26 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04177 सूबेदारगंज–वलसाड स्पेशल को 25 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
8. ट्रेन संख्या 01908 उधना–आगरा कैंट स्पेशल को 26 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 01907 आगरा कैंट–उधना स्पेशल को 25 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
9. ट्रेन संख्या 04106 उधना–प्रयागराज स्पेशल को 31 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04105 प्रयागराज–उधना स्पेशल को 30 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
10. ट्रेन संख्या 01906 असारवा–कानपुर सेंट्रल स्पेशल को 01 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल–असारवा स्पेशल को 31 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
11. ट्रेन संख्या 01909 असारवा–आगरा कैंट स्पेशल को 01 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 01910 आगरा कैंट–असारवा स्पेशल को 31 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध है।