उज्जैन,मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान *”नशे से दूरी है जरूरी 2.0″* के अंतर्गत आज थाना बिरलाग्राम पुलिस द्वारा ग्रेसिम इंडस्ट्रीज परिसर में नशामुक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
🔹कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह , नगर पुलिस अधीक्षक नागदा श्री विक्रम सिंह अहिरवार, थाना प्रभारी नागदा श्री अमृतलाल गवरी, थाना प्रभारी बिरलाग्राम श्री जितेंद्र पाटीदार, थाना नागदा एवं थाना बिरलाग्राम के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, ग्रेसिम इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण, पत्रकार बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल लगभग 1000 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह (आईपीएस) ने उपस्थित कर्मचारियों एवं नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है तथा परिवार एवं समाज की खुशहाली के लिए नशे से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे के प्रलोभन से बचने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।
▪️नगर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह अहिरवार ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस का लक्ष्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाना भी है। उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को नशा न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे के दुष्परिणाम, उससे बचाव के उपाय एवं पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने मध्यप्रदेश पुलिस के इस जनहितकारी अभियान की सराहना करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
*🔹मध्यप्रदेश पुलिस का “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान समाज में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास कर रहा है।