उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह (भा.पु.से.) एवं एसडीओपी महिदपुर श्री ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी महिदपुर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की पिकअप वाहन से 30 लीटर अवैध जहरीली शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 16.07.2026 को थाना महिदपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नंबर की पिकअप वाहन में अवैध जहरीली शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रसूलपुरा फंटा पर घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 30 लीटर अवैध जहरीली शराब बरामद हुई।
मौके से आरोपी सुरेश पिता कालूराम, उम्र 30 वर्ष, निवासी खासपुरा, थाना आलोट, जिला रतलाम एवं धीरब पिता धुला, उम्र 22 वर्ष, निवासी अरनिया डेरा, थाना गंगधार, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 284/2026 अंतर्गत धारा 49-A आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय महिदपुर में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अवैध शराब के स्रोत तथा इस प्रकार की अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
🔹*गिरफ्तार आरोपी*-
▪️ सुरेश पिता कालूराम निवासी खासपुरा, थाना आलोट, जिला रतलाम।
▪️ धीरब पिता धुला निवासी अरनिया डेरा, थाना गंगधार, जिला झालावाड़ (राजस्थान)।
🔹*जप्त मशरूका*-
▪️ 30 लीटर अवैध जहरीली शराब।
▪️ घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की पिकअप वाहन।
▪️ कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹5,03,000/-।
🔹*सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी महिदपुर निरीक्षक अशोक पाटीदार, उनि. सुखसेन अरियाम, उनि. अन्नपूर्णा कठेरिया, प्रधान आरक्षक 281 नारायण सिंह, आरक्षक 1233 चन्द्रभान, आरक्षक 286 लेखराज, आरक्षक 2020 मोसीम, आरक्षक 1724 संजय सिंह एवं आरक्षक 1081 समरथ पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।