जहरीली शराब परिवहन करते गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कबूली पशु चोरी की वारदात

उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह (भा.पु.से.) एवं एसडीओपी महिदपुर श्री ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा थाना प्रभारी महिदपुर के नेतृत्व में थाना महिदपुर पुलिस ने जहरीली शराब प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पशु चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए चोरी गई दो भैंस, एक पाड़ी एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन बरामद किए हैं।

दिनांक 16.07.2026 को ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोर उसके खेत पर बने बाड़े का ताला तोड़कर दो भैंस एवं एक पाड़ी चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 283/2026, धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

इसी दौरान थाना महिदपुर के अपराध क्रमांक 284/2026 धारा 49-ए आबकारी अधिनियम में 30 लीटर जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार *आरोपी सुरेश पिता कालूराम निवासी खासपुरा, जिला रतलाम एवं धीरज पिता धुला निवासी अरनिया डेरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान)* का पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ग्राम खजुरिया मंशूर से दो भैंस एवं एक पाड़ी चोरी कर बिना नंबर की बोलेरो पिकअप वाहन से जंगल में छिपाकर रखना स्वीकार किया।

आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर पुलिस ने चोरी गए दोनों भैंस, एक पाड़ी एवं वारदात में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन बरामद कर जप्त किए। आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

▪️*जप्त मशरूका*-
▪️ दो भैंस एवं एक पाड़ी – कीमत लगभग ₹2,50,000।
▪️ बिना नंबर की बोलेरो पिकअप वाहन – कीमत लगभग ₹5,00,000।
*कुल जप्त मशरूका : लगभग ₹7,50,000*।

▪️*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री अशोक पाटीदार के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुखसेन अरियाम, उप निरीक्षक अन्नपूर्णा कठेरिया, प्रधान आरक्षक विजयसिंह तथा आरक्षक आदिराम, राघवसिंह, चन्द्रभान, लेखराज, मोसीम एवं संजयसिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।