उज्जैन, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा शुक्रवार सुबह सत्यनारायण मंदिर से छत्री चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि शेष सभी कार्य स्थाई, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण किए जाएं। साथ ही फिनिशिंग कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।*
*बाबा महाकाल की सवारी एवं सिंहस्थ महापर्व की शाही पेशवाई के प्रमुख मार्ग पर प्रचलित चौड़ीकरण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। चौड़ीकरण कार्यों में स्थानीय नागरिकों के सहयोग से भवनों का हटाना, प्री कास्ट नालियों का निर्माण, चैंबर एवं मैनहोल कनेक्शन, धार्मिक स्थलों का स्थानांतरण, हरियाखेड़ी परियोजना की लाइन शिफ्टिंग, पेयजल पाइपलाइन, विद्युत पोल स्थानांतरण, टाटा सीवरेज कार्य, क्रॉस ड्रेनेज तथा सत्यनारायण मंदिर से कमरी मार्ग तक सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है*
*वर्तमान में पेवर ब्लॉक लगाने तथा कमरी मार्ग से छत्री चौक तक एक साइड पर शेष सड़क निर्माण का कार्य तेजी से अंतिम चरण में किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे!