मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुरूप नगर निगम के 57 कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का लाभ, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश

उज्जैन,मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देशों एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी पदोन्नति संबंधी आदेशों के अनुरूप नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा नगर निगम के पात्र 57 कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश रविवार देर रात जारी किए हैं। शासन स्तर पर लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को गति मिलने के बाद नगर निगम में भी विभागीय नियमों एवं वरिष्ठता के आधार पर पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। हाल के सप्ताहों में राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद नगरीय निकायों में भी कार्यवाही तेज हुई है*
*मध्य प्रदेश नगर पालिक अधिनियम 1956 के अंतर्गत म.प्र.नगर पालिक निगम (अधिकारियों तथा सेवकों की नियुक्ति तथा सेवा की शर्ते) नियम 2000 के प्रावधानों तथा सहपठित म.प्र. लोकसेवा पदोन्नति नियम 2025 के तहत नगर पालिक निगम में कार्यरत 57 कर्मचारियों को निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा आदेश जारी करते हुए पदोन्नत किया गया जिसमें 34 कर्मचारी जो सहायक वर्ग 3 के पद पर कार्यरत थे जिन्हें स्थानापन्न रूप से आगामी आदेश तक सहायक वर्ग 02 के पद पर पदोन्नति दी गई इसी के साथ सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत 11 कर्मचारियों को स्थानापन्न करते हुए उप राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई, भृत्य के पद पर कार्यरत 08 कर्मचारियों को स्थानापन्न करते हुए सहायक वर्ग 03 के पद पर पदोन्नति दी गई, सहायक लेखा पाल के पद पर पदस्थ 02 कर्मचारी को लेखापाल के पद पर पदोन्नति दी गई, समयपाल टाइमकीपर के पद पर पदस्थ 02 कर्मचारियों को स्थानापन्न करते हुए उपयंत्री के पद पर पदोन्नति दी गई*
*पदोन्नति आदेश जारी होने के साथ ही निगम कर्मचारियों में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण है। कर्मचारियों ने इसे उनके कार्य के प्रति समर्पण और अनुभव का सम्मान बताया। पदोन्नति मिलने से कर्मचारियों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, वहीं नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था को भी और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी*
*निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र कर्मचारियों को समयबद्ध रूप से पदोन्नति का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा तथा वे अधिक जिम्मेदारी एवं कार्यकुशलता के साथ नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित होंगे, सभी पदोन्नत कर्मचारियों से अपेक्षा है कि वे अपने नवीन दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें तथा नगर निगम की जनहितकारी योजनाओं, स्वच्छता अभियान, राजस्व वसूली, नागरिक सुविधाओं एवं विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं*
*नगर निगम प्रशासन का मानना है कि पदोन्नति केवल पद परिवर्तन नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व और बेहतर प्रदर्शन का अवसर है। इससे प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी, विभागों के बीच समन्वय मजबूत होगा तथा नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी*
*इस अवसर पर पदोन्नत कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हित में लिया गया यह निर्णय उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है, कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश शासन द्वारा कर्मचारियों के कल्याण और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए लगातार सकारात्मक पहल की जा रही है।कर्मचारियों ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा नगर निगम प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन के इस निर्णय से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे दोगुने उत्साह एवं समर्पण के साथ नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे!