घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा, शराब से भरी कार एवं मोबाइल जब्त

उज्जैन, उज्जैन जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खाचरोद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 19.07.2026 को थाना खाचरोद का पुलिस बल फरार आरोपियों की तलाश में कस्बा एवं बड़ावदा क्षेत्र में भ्रमण कर रहा था। इसी दौरान थाने के प्रकरण का फरार एवं आपराधिक रिकॉर्डधारी आरोपी पंकज पिता परमानंद को एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार से बड़ावदा से खाचरोद की ओर जाता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर आरोपी ने वाहन की गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया।

टीम को घेराबंदी हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा भाटखेड़ी रोड रेलवे पुलिया के पास प्रभावी घेराबंदी कर आरोपी की कार को रोक लिया गया। मौके पर पंचों की उपस्थिति में पूछताछ एवं वाहन की तलाशी लेने पर कार की डिक्की से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी से शराब के परिवहन संबंधी वैध लाइसेंस मांगा गया, जिसे वह प्रस्तुत नहीं कर सका जिस पर से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। थाना खाचरोद में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

🔹 *गिरफ्तार आरोपी*-
पंकज पिता परमानंद, निवासी खाचरोद, जिला उज्जैन।

🔹*जप्त मशरूका*
▪️63 बल्क लीटर अवैध शराब (कीमत ₹44,500)

▪️मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP13AM1123 (कीमत ₹8,00,000)

▪️ओप्पो मोबाइल फोन (कीमत ₹20,000), कुल जब्त मशरूका : ₹8,46,500

👏 *सराहनीय भूमिका*-
थाना प्रभारी खाचरौद श्री धन सिंह नलवाया,आरक्षक जितेन्द्र सेंगर, आरक्षक प्रवीण एवं अन्य पुलिस बल की मुख्य भूमिका रही।