उज्जैन,श्रावण-भादौ माह में निकलने वाली भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा सवारी मार्ग पर स्थित जर्जर एवं गिराऊ भवनों, क्षतिग्रस्त गैलरी तथा छज्जों को हटाने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निगम द्वारा ऐसे भवनों की पहचान कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है*
*इसी क्रम में रविवार को ढाबा रोड स्थित श्रीमती कमला परमार के जर्जर एवं गिराऊ भवन को नगर निगम द्वारा हटाया गया। संबंधित भवन स्वामी को पूर्व में नोटिस जारी कर भवन को स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समयावधि में कार्यवाही नहीं किए जाने पर नगर निगम ने नियमानुसार भवन को हटाया गया*
*निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार सवारी मार्ग पर की गई इस प्रभावी कार्यवाही का उद्देश्य महाकाल की सवारी के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे*
*उक्त कार्यवाही भवन अधिकारी श्री राजकुमार राठौर, भवन निरीक्षक श्री शिवम गुप्ता सहित नगर निगम गैंग की उपस्थिति में संपन्न की गई, नगर निगम ने सवारी मार्ग पर स्थित अन्य जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों के स्वामियों से भी अपील की है कि वे समय रहते आवश्यक कार्यवाही कर प्रशासन का सहयोग करें, अन्यथा नियमानुसार निगम द्वारा कार्यवाही की जाएगी!