उज्जैन,संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु पूर्णिमा से गुरु रविदास जयंती तक “गुरु श्री रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान” आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से गुरु श्री रविदास महाराज के जीवन, दर्शन तथा उनके समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इसी अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु आज भाजपा नगर जिला उज्जैन की बैठक नगर अध्यक्ष श्री संजय जी अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक श्री अनिल जैन कालूखेड़ा, महापौर श्री मुकेश जी टटवाल, निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल जाटवा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष श्री संजय जी अग्रवाल ने अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 (गुरु श्री रविदास जयंती) तक चलेगा। अभियान को चार चरणों में संचालित किया जाएगा, जिनके अंतर्गत विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने एवं गुरु रविदास जी के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
बैठक में नगर महामंत्री श्री आनन्दसिंह खींची, श्री कल्याण जी शिवहरे, श्री जितेंद्र भाटी, मंडल अध्यक्ष परेश कुलकर्णी, मुकेश पोरवाल, सतीश सिंघल, वीरेंद्र आंजना, श्रीमती करुणा जैन, रितेश जाटिया, विजयसिंह चौहान, अजय तिवारी सहित मंडल टोली के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन अभियान के कार्यक्रम संयोजक श्री कमल बेरवा ने किया तथा आभार श्री जितेंद्र भाटी ने व्यक्त किया।
उक्त जानकारी सह मीडिया प्रभारी श्री राजकुमार बंसीवाल ने दी।