उज्जैन,आगर रोड स्थित होटल प्रतिकल्पा में शनिवार सायंकाल शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के नव नियुक्त प्रधानाचार्य डॉ. ओ.पी. व्यास एवं उनकी धर्मपत्नी के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. व्यास का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष शर्मा ने प्रभावी एवं गरिमामय ढंग से किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज बघेल ने “विभिन्न यकृत (लिवर) रोगों एवं मधुमेह (डायबिटीज़) के निदान एवं आधुनिक प्रबंधन” विषय पर विस्तृत एवं वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने लिवर रोगों की समय पर पहचान, रोकथाम एवं उपचार के साथ-साथ मधुमेह के प्रभावी नियंत्रण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. अजय कीर्ति जैन ने अपनी स्वरचित रचना प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी बना दिया, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. प्रकाश जोशी, डॉ. शिरोमणि मिश्रा, डॉ. दिवाकर पटेल, डॉ. निरंजन सराफ, डॉ. हेमंत मालवीय, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. सुनील पाटीदार, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. नरेश जैन सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिमालया वेलनेस कंपनी (Zeal Division) के प्रतिनिधियों डॉ. नवीन खेड़े, योगेश पराशर, रोशन सावंत, अमितेश दद्दा एवं अरविंद ठाकुर का विशेष सहयोग रहा।महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों से अनुरोध है एकेडमी कार्य मै अधिक से अधिक सम्पादित करे जिससे महाविद्यालय का नाम हिन्दुस्तान के पटल पर हो डा ओ पी व्यास
समारोह का समापन अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन एवं रात्रिभोज के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
