अवैध कालोनियों पर नोटिस जारी करते हुए प्रभावी कार्यवाही करें – महापौर

उज्जैन, मंगलवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी एवं कॉलोनी सेल विभाग की प्रभारी सदस्य डॉ योगेश्वरी राठौर, अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करते हुए विभाग द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही निर्देशित किया कि जहां भी अवैध कॉलोनियां विकसित हुई है संबंधित को नोटिस जारी करते हुए प्रभावी कार्यवाही करें, शहर में जितने भी अवैध निर्माण बिना अनुमति के किए जा रहे हैं उन पर भी कार्यवाही करें एवं प्रत्येक जोन में अवैध निर्माण पर कितने नोटिस जारी किए गए कितनो पर कार्यवाही की गई इसकी जानकारी प्रस्तुत की जाए*
*कॉलोनी सेल विभाग की समीक्षा बैठक में महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा निर्देशित किया गया कि कॉलोनी विकास अनुमति जारी करने से पूर्व कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी विकास हेतु किए गए कार्य जिसमें रोड निर्माण, नाली निर्माण, पानी की निकासी, उद्यानों का संधारण एवं रखरखाव इत्यादि की जांच की जाए साथ ही जितने समय तक कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी का रखरखाव किया जाएगा संबंधित बोर्ड कॉलोनी पर लगाया जाए जिसमें कॉलोनाइजर का नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज रहे ताकि कॉलोनी के निवासी संबंधित से संपर्क कर सकें, मार्ग चौड़ीकरण मैं आने वाले चौराहों की ड्राइंग डिजाइन समय पर बन जाए, मार्ग चौड़ीकरण में प्रभावितों के मुआवजा प्रकरणों को समय से बनाएं जाए साथ ही महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर से समीक्षा के दौरान कहा कि टीडीआर एवं मुआवजा के प्रकरणों के निस्तारीकरण हेतु प्रत्येक मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में 11:00 से 1:00 बजे तक उपलब्ध रहकर प्रकरणों का निस्तारीकरण करेंगे*
*सूचना प्रौद्योगिकी समीक्षा के दौरान उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में विभाग द्वारा जो कार्य किया जा रहे हैं जिसमें राशी रुपए 90 लाख की लागत से 219 नग वायरलेस हैंडसेट क्रय किए गए हैं जिसे संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं फील्ड में कार्यरत अधिकारियों को दिए गए हैं जिससे नगर निगम के कार्य प्रभावी रूप से हो सके साथ ही विभाग द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाना एवं उनका संधारण कार्य करना, लीज लाइन कनेक्शन एवं संधारण कार्य, विभागों को तकनीकी सहयोग, ई ऑफिस, ई नगर पालिका, ई अटेंडेंस आदि पर कार्य करना, ई ऑफिस में 150 अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा विभागीय पत्राचार आदि का कार्य किया जा रहा है, ई अटेंडेंस पोर्टल पर 5000 कर्मचारी पंजीकृत होकर ई अटेंडेंस लगाई जा रही है साथ ही जिन कर्मचारियों के पास स्मार्टफोन नहीं है उनके लिए नवीन 108 फेस अथेंटीकेशन मशीनें क्रय की गई है जिसे शीघ्र ही जोन एवं वार्ड में प्रदान की जाएगी*
*बैठक में अधीक्षण यंत्री श्री प्रमोद मालवीय, सहायक आयुक्त श्री घनश्याम मचार, भवन अधिकारी श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू, श्री राजकुमार राठौर, जनसंपर्क अधिकारी श्री पवन कुमार, भवन निरीक्षक उपस्थित रहे!