उज्जैन, दिनांक 20.08.2019 को थाना कोतवाली जिला बैतूल की पुलिस टीम आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ग्राम सालानाखेड़ी पहुँची थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी इन्द्र पिता नारायण सिंह एवं उसके साथियों ने पुलिस दल पर लाठी एवं पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की तथा पुलिस अभिरक्षा से गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाकर फरार हो गए। घटना में पुलिसकर्मी घायल हुए तथा शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। इस संबंध में थाना माकड़ोन पर अपराध क्रमांक 261/2019 अंतर्गत धारा 307, 332, 353, 224, 225, 336, 147, 149, 427 भादवि (तत्कालीन) सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
घटना के बाद से आरोपी इन्द्र पिता नारायण सिंह निवासी ग्राम सालानाखेड़ी, थाना माकड़ोन लगातार फरार चल रहा था, जिस पर ₹5,000 का पुरस्कार घोषित था।
इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री राहुल खरे के मार्गदर्शन में फरार एवं इनामी आरोपियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी माकड़ोन श्री प्रदीप सिंह राजपूत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर 07 वर्ष से फरार आरोपी इन्द्र गुर्जर को गिरफ्तार किया गया*। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
▪️*सराहनीय भूमिका* :
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रदीप सिंह राजपूत, आरक्षक कुन्दन सिंह, प्रकाश मेहता, संतोष पटेल, सुनील लिंबोदिया, सैनिक बहादुर अंबोदिया एवं थाना माकड़ोन पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।