सवारी मार्ग से जर्जर एवं गिराऊ भवन हटाने की कार्यवाही की गई

उज्जैन,बाबा महाकाल की सवारी एवं आगामी सिंहस्थ महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा सवारी मार्ग को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को ढाबा रोड क्षेत्र में सवारी मार्ग से जर्जर एवं गिराऊ भवन के हिस्सों को हटाने की कार्रवाई की गई*
*कार्यवाही के दौरान भवन निरीक्षक द्वारा भवन की स्थिति का निरीक्षण करते हुए ऐसे जर्जर हिस्सों को हटाया गया, जिसमें सवारी मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं, नागरिकों एवं अन्य लोगों की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका थी। निगम की रिमूवल टीम द्वारा आवश्यक सावधानी बरतते हुए जी प्लस 2 गिराऊ भवन को हटाने की कार्यवाही को पूर्ण किया गया*
*नगर निगम भवन निरीक्षक श्री शिवम गुप्ता की उपस्थिति में निगम की रिमूवल गैंग मौके पर उपस्थित रही तथा कार्यवाही को व्यवस्थित रूप से संपादित किया गया*

*श्रद्धालुओं की सुरक्षा निगम की प्राथमिकता*

*नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर सवारी मार्ग के संपूर्ण क्षेत्र में जर्जर एवं जोखिम वाले भवनों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। निगम का उद्देश्य है कि बाबा महाकाल की सवारी के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा सुरक्षा संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।सवारी मार्ग पर भवनों के जर्जर हिस्सों, अस्थायी अतिक्रमण, सड़क एवं नाली संबंधी अवरोधों सहित अन्य संभावित जोखिमों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है*

*सुरक्षित एवं व्यवस्थित सवारी मार्ग के लिए लगातार कार्य*

*नगर निगम द्वारा सवारी मार्ग पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सड़क सुधार, सौंदर्यीकरण, अतिक्रमण हटाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ-साथ सुरक्षा के दृष्टिगत जर्जर भवनों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, निगम की अपील है कि सवारी मार्ग एवं शहर के अन्य क्षेत्रों में यदि किसी भवन की स्थिति जर्जर अथवा खतरनाक है तो भवन स्वामी स्वयं आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें तथा निगम द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को समय रहते रोका जा सके, नगर निगम का स्पष्ट संदेश है कि बाबा महाकाल की सवारी में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सवारी मार्ग को सुरक्षित, स्वच्छ, सुंदर और सुगम बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी!