हत्या के आरोपी को चंद घंटों में किया गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन जिले में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा श्री विक्रम अहिरवार के निर्देशन में थाना नागदा पुलिस द्वारा हत्या के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

दिनांक 05.08.2026 को थाना प्रभारी नागदा श्री अमृत लाल गवरी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को हाई अलर्ट एवं रैपिड एक्शन मोड में रहकर किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था।

▪️*घटना का विवरण*-
इसी दौरान थाना नागदा क्षेत्र के ईदगाह के पास, शहीद कबाड़ी की दुकान के सामने वाली गली, किल्कीपुरा, नागदा में पैसों के विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना घटित हुई।आरोपी ने जफर शाह पिता मुन्ना शाह, उम्र 20 वर्ष, निवासी गफ्फुर बस्ती, नागदा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल नागदा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

▪️*पुलिस कार्यवाही*-
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नागदा एवं पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की। फरियादी शादिक शाह पिता शाबिर शाह, निवासी किल्कीपुरा, नागदा की रिपोर्ट पर थाना नागदा में अपराध क्रमांक 444/2026 अंतर्गत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नागदा द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी *आरोपी शानु उर्फ शाहनवाज शाह पिता शकिल, निवासी गफ्फुर बस्ती, नागदा* को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना नागदा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। के आरोपी को चंद घंटों में किया गिरफ्तार*।
▪️ *पैसों के विवाद में की युवक हत्या ,आरोपी से पूछताछ उपरांत न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त।*

उज्जैन जिले में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा श्री विक्रम अहिरवार के निर्देशन में थाना नागदा पुलिस द्वारा हत्या के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

दिनांक 05.08.2026 को थाना प्रभारी नागदा श्री अमृत लाल गवरी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को हाई अलर्ट एवं रैपिड एक्शन मोड में रहकर किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था।

▪️*घटना का विवरण*-
इसी दौरान थाना नागदा क्षेत्र के ईदगाह के पास, शहीद कबाड़ी की दुकान के सामने वाली गली, किल्कीपुरा, नागदा में पैसों के विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना घटित हुई।आरोपी ने जफर शाह पिता मुन्ना शाह, उम्र 20 वर्ष, निवासी गफ्फुर बस्ती, नागदा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल नागदा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

▪️*पुलिस कार्यवाही*-
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नागदा एवं पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की। फरियादी शादिक शाह पिता शाबिर शाह, निवासी किल्कीपुरा, नागदा की रिपोर्ट पर थाना नागदा में अपराध क्रमांक 444/2026 अंतर्गत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नागदा द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी *आरोपी शानु उर्फ शाहनवाज शाह पिता शकिल, निवासी गफ्फुर बस्ती, नागदा* को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना नागदा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।