मंछामन मल्टी का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करें – महापौर

उज्जैन,प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मंछामन स्थित ईडब्लूएस श्रेणी की आवासीय इकाइयों का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रचलित है गुरुवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा अधिकारियों के साथ मल्टी का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र ही मल्टी के शेष कार्य को पूर्ण करें ताकि हितग्राहियों को उनके आवासों हस्तांतरण किया जा सके*
*उल्लेखनीय है कि मंछामन स्थित ईडब्ल्यूएस श्रेणी की आवासीय इकाइयों के कुल 6 ब्लॉक में 288 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया गया है जिसमें आई एवं जे ब्लॉक का काम 95 प्रतिशत तक पूर्ण हो गया है जिसे शीघ्र पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है इसी के साथ सी और डी ब्लॉक का कार्य भी 80% तक एवं जी और एच का कार्य भी प्रचलित है शीघ्र ही इनका कार्य भी पूर्ण करते हुए हितग्राहियों को उनके आवासों का आवंटन किया जाएगा*
*निरीक्षण के दौरान महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा संबंधित कार्य के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देशित किया कि मल्टी के निर्माण के दौरान परिसर में कार्यरत मजदूरों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए मल्टी के कार्य के दौरान नेट बांधी जाए ताकि किसी भी प्रकार की घटना ना हो मजदूरों की सुरक्षा का ध्यान रखना भी ठेकेदार की जिम्मेदारी है साथ ही दुर्घटना के कारण जिन मजदूरों की मृत्यु हुई है उनके परिजनों को भी मुआवजा संबंधित ठेकेदार द्वारा दिया जाए*
*निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य डॉ योगेश्वरी राठौर, श्री रजत मेहता, उपायुक्त श्री मनोज मौर्य, कार्यपालन यंत्री श्री जगदीश मालवीय, सहायक यंत्री श्री निर्झर शुक्ला एवं संबंधित कार्य के ठेकेदार, कंसलटेंट उपस्थित रहे!