उज्जैन, उज्जैन जिले में अपराधों की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आरोपियों की धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (महिदपुर) श्री महेंद्र परमार निर्देशन में थाना झारड़ा पुलिस को तीन माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 07.05.2026 को फरियादी निवासी ग्राम सेकली की रिपोर्ट पर आरोपी एवं उसके साथियों के विरुद्ध हफ्ता वसूली एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 106/2026 पंजीबद्ध किया गया था। घटना दिनांक से ही आरोपी फरार चल रहा था।
गठित टीम द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से आरोपी लाल सिंह निवासी ग्राम पाताखेड़ी की पतारसी की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एक प्रकरण दर्ज है।
प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
▪️*मुख्य भूमिका*:
निरीक्षक श्री आनंद भाबोर, उनि. सुरेन्द्र सिंह गरवाल (थाना प्रभारी, थाना झारड़ा), प्र.आर. 261 नारायण सिंह कुशवाह, प्र.आर. 1251 भारत सिंह चौहान, आर. 1219 शुभकरण सिंह भदौरिया, आर. 345 जयपाल विश्वकर्मा, आर. 1975 राजेन्द्र कुमार, आर. 1864 मोहर सिंह, आर. 1467 अनार सिंह, आर. 1678 जितेन्द्र यादव एवं सैनिक 625 उपेन्द्र सिंह।