मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्री महाकालेश्‍वर की शयन आरती में सम्मिलित हुए

उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को श्रावण के पवित्र माह में श्री महाकालेश्‍वर मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्‍वर और श्री नंदी जी का पूजन अर्चन किया। इसके पश्‍चात उन्‍होंने भगवान श्री महाकालेश्‍वर की शयन आरती में सम्मिलित होकर भगवान की भक्ति में लीन होकर झांझ बजाई। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से बात-चीत की और मंदिर की दर्शन व्‍यवस्‍था के बारे में जानकारी प्राप्‍त की।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्‍यक्ष व कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार‍ सिंह और समिति के प्रशासक श्री प्रथम कौशिक द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भगवान श्री महाकालेश्‍वर का दुपट्टा ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्‍मान किया गया।
इस दौरान उज्‍जैन विकास प्राधिकरण के अध्‍यक्ष श्री रवि सोलंकी, उपाध्‍यक्ष श्री मुकेश यादव, श्री संजय अग्रवाल, संभागायुक्‍त श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्‍त श्री अभिलाष मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट एवं अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे।