उज्जैन, उज्जैन जिले में अपराधों की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री करणदीप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना श्री सतेंद्र सिंह चौधरी एवं पुलिस टीम द्वारा खरसोदकला हत्याकांड का चंद घंटों में खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
▪️*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 06.08.2026 को ग्राम खरसोदकला के चौकीदार ललित राठौड़ द्वारा खरसोदकला में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना थाना भाटपचलाना पुलिस को दी गई।
▪️*पुलिस कार्यवाही*-
सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल की जांच, साक्षियों के कथन एवं पीएम रिपोर्ट सहित विभिन्न पहलुओं की जांच की जाकर थाना भाटपचलाना पर अपराध क्रमांक 337/2026, धारा 103(1), 296(a), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जांच में सामने आया कि दिनांक 05.08.2026 की रात्रि करीब 10 बजे मृतक अखिलेश पिता करणसिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम खेड़ानारायण, खरसोदकला रास्ते से निकल रहा था। इसी दौरान रास्ते में खरसोदकला निवासी भंवरसिंह राजपूत एवं प्रकाश चंद्रवंशी से टकराने की बात को लेकर उसका विवाद हो गया।
विवाद के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा अपने साथी कमल एवं भरत लाल को मौके पर बुलाया। चारों आरोपियों ने मिलकर अखिलेश के साथ लकड़ी के डंडों एवं बेल्ट से मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपियों द्वारा मृतक के शव को नजदीक स्थित कुएं में धक्का दे दिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
▪️*गिरफ्तार आरोपी*
1.भंवरसिंह पिता दशरथ सिंह, निवासी खरसोदकला।
2.प्रकाश पिता जगदीश, निवासी खरसोदकला।
3.कमल पिता जगदीश, निवासी खरसोदकला।
4.भरत पिता लक्ष्मण, निवासी ग्राम खरसोदकला।
▪️*सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह चौधरी, उनि कन्हैयालाल मचार, सउनि सज्जन सिंह बुंदेला, प्रधान आरक्षक पुष्पराज सिंह, हरिगोविंद सिंह, राकेश मालवीय, मुकेश गोयल, आरक्षक विजय जाट, हितेश निम्बोला, सुनील चौधरी, जीवन जाट, मुकेश नागर एवं सैनिक कृष्णा धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।