बिजली तार चोरी के अपराध में शामिल 03 आरोपी गिरफ्तार, 02 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष

उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह (भापुसे) एवं एसडीओपी महिदपुर श्री महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में थाना महिदपुर पुलिस को बिजली तार चोरी के प्रकरण का त्वरित खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया संपूर्ण मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

▪️*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 07.08.2026 को फरियादी हाल मुकाम एम.पी.ई.बी. महिदपुर द्वारा थाना महिदपुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09.07.2026 की रात्रि में ट्रांसपोर्ट नगर महिदपुर से अज्ञात बदमाश करीब 200 मीटर एल्युमिनियम 33 के.वी. बिजली तार, जिसकी कीमत लगभग ₹90,000 है, चोरी कर ले गए हैं।

▪️*पुलिस कार्यवाही*
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 315/2026, धारा 303(3) बीएनएस एवं धारा 3(2)(क) सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतारसी करते हुए *विनोद पिता लालुजी,उम्र 30 वर्ष, निवासी टाण्डा; जितेन्द्र पिता रमेश, उम्र 30 वर्ष, निवासी टाण्डा तथा समीर पिता मोहम्मद गनी,उम्र 26 वर्ष, निवासी फकीर मोहल्ला, महिदपुर को गिरफ्तार किया गया*।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी गया 200 मीटर एल्युमिनियम 33 के.वी. बिजली तार, कीमत करीब ₹90,000, का संपूर्ण मश्रुका बरामद कर जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय महिदपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में शामिल 02 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है, जिनकी तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

▪️*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, उनि सुखसेन अरियाम, सउनि राधेलाल निनामा, प्रधान आरक्षक 281 नारायणसिंह, आरक्षक 286 लेखराज, आरक्षक 2020 मोसीम, आरक्षक 1435 राघव, आरक्षक 1724 संजयसिंह एवं आरक्षक 1081 समरथ पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।