उज्जैन, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार ने और छतरी चौक स्थित गोपाल मंदिर पर मुकेश भाटी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उज्जैन का नाम रोशन करने वाली खेल हस्तियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया गया।
गोपाल मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण पंवार, मनोहर बैरागी, विधायक महेश परमार, बटुक शंकर जोशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रवि राय, सेवादल के उपाध्यक्ष अरुण रोचवानी और सेवादल जिलाध्यक्ष चैन सिंह चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान
कार्यक्रम में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उज्जैन का गौरव बढ़ाने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय रेसलर और 5 गोल्ड मेडल विजेता प्रियांशी प्रजापत, जिम्नास्टिक के ओलंपिक कोच लखन शर्मा, मलखंब नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट दृष्टि तिवारी, रेसलिंग नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट पूजा राणा और जंप प्रो नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कबीर खान शामिल हैं।
इसके साथ ही, उज्जैन के नानाखेड़ा स्टेडियम में आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम में 74 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली रेसलर अफ्शान खान, कन्नौद मौ में आयोजित स्कूल स्टेट गेम के 62 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता रेसलर मोहसिन खान और उज्जैन संभाग केसरी में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मालीपुरा वार्ड 25 निवासी सागर राजेंद्र परमार को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सेंट पॉल स्कूल की कक्षा 9वीं में 94.5 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली मेधावी छात्रा सृष्टि यादव का भी सम्मान किया गया।
वरिष्ठ नागरिकों और कांग्रेस नेताओं का भी हुआ सम्मान
शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और नागरिकों का भी शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया। इनमें महिला कांग्रेस की पूर्व जिला उपाध्यक्ष व कांग्रेस सेवादल की संचालिका लीलावती शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर पहलवान, निर्भय त्रिवेदी, कांग्रेस नेत्री निर्मला मालवीय और महाराज वाड़ा कार्तिक चौक ब्लॉक के वरिष्ठ नेता समद खान शामिल हैं।
इनके अलावा सेठी नगर के 36 क्वार्टर निवासी विशंभर सिंह भदौरिया,
संगठन महासचिव अजय राठौर ने बताया अशोक सारवान, अभिषेक शर्मा, आनंद मीणा, रहीम लाला, संचित शर्मा, दुर्गेश धवन, बबलू खींची, हिमांशु शुक्ल, छोटेलाल मंडलोई, वरुण शर्मा, बंटी वसीम,, चंदू यादव, , राहुल लोट, माजिद लाला, रमेश सांखला, सोनिया ठाकुर, पार्षद प्रेमलता रामी पार्षद इमरान पार्षद अर्पित दुबे पार्षद परमानंद मालवीय पार्षद प्रतिनिधि फिरोज पठान सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।अवसर पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
