उज्जैन,जिला उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना माकड़ोन पुलिस द्वारा दिनांक 21.08.2026 एवं 22.08.2026 को अवैध शराब के विरुद्ध दो अलग-अलग कार्यवाहियां करते हुए कुल 405 बल्क लीटर अवैध शराब, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹2,03,500/-, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन कीमत करीब ₹10 लाख जप्त किया गया है।
*🔹प्रथम कार्यवाही*-
दिनांक 21.08.2026 को थाना माकड़ोन पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब, जुआ एवं सट्टे की पतारसी हेतु ग्राम चिकली, लसुडिया अमरा, खज्जुखेड़ी, मेरगढ़ एवं चरली क्षेत्र में भ्रमण एवं चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम रुपाखेड़ी पहुंचने पर विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रुपाखेड़ी-माकड़ोन रोड पर कढ़ाई फंटा के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरे में अवैध शराब लेकर खड़ा है।
सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति बोरा मौके पर छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। लोगो की पहचान के आधार पर फरार व्यक्ति की पहचान *कमल पिता गोविन्द जायसवाल, निवासी ग्राम रुपाखेड़ी* के रूप में हुई।
मौके पर छोड़े गए टांट के बोरे की तलाशी लेने पर उसमें देशी प्लेन शराब के कुल 350 क्वार्टर, लगभग 63 बल्क लीटर, कीमत करीब ₹31,500/- बरामद हुए। पुलिस द्वारा शराब को विधिवत जप्त किया गया । आरोपी कमल जायसवाल के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*🔹द्वितीय कार्रवाई*-
दिनांक 22.08.2026 को थाना माकड़ोन पुलिस टीम द्वारा कस्बा एवं देहात क्षेत्र में डेरों की चेकिंग एवं अवैध शराब की पतारसी की जा रही थी। इसी दौरान डेलची रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन में कड़ोदिया तरफ से रुपाखेड़ी की ओर अवैध शराब परिवहन की जा रही है।
मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रुपाखेड़ी रोड स्थित सकत माता मंदिर गेट के सामने आमरोड पर घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद माकड़ोन तरफ से एक सफेद रंग की स्कार्पियो तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर चालक ने वाहन को अचानक मोड़ दिया, लेकिन आगे रास्ता नहीं होने से वाहन रुक गया। पुलिस टीम के पहुंचने के दौरान वाहन में बैठे व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस द्वारा स्कार्पियो वाहन क्रमांक MP 09 CH 0056 की तलाशी लेने पर उसमें टांट के 08 बोरे मिले। *तलाशी में 06 बोरों में देशी प्लेन शराब की कुल 1500 क्वार्टर, लगभग 270 बल्क लीटर, कीमत करीब ₹1,20,000/- तथा 02 बोरों में गोवा ब्रांड शराब के कुल 400 क्वार्टर, लगभग 72 बल्क लीटर, कीमत करीब ₹52,000/- बरामद हुई।*
▪️इस प्रकार वाहन से कुल 1900 क्वार्टर, 342 बल्क लीटर अवैध शराब, कीमत करीब ₹1,72,000/-, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन कीमत करीब ₹10,00,000/- जप्त किया गया। जप्त शराब एवं वाहन को विधिवत जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपियों की तलाश एवं विवेचना की जा रही है।
*🔹जप्ती का विवरण*-
▪️प्रथम कार्यवाही – 350 क्वार्टर / 63 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब, कीमत ₹31,500/-
▪️द्वितीय कार्यवाही – 1900 क्वार्टर / 342 बल्क लीटर अवैध शराब, कीमत ₹1,72,000/-
कुल – 2250 क्वार्टर / 405 बल्क लीटर अवैध शराब, कीमत करीब ₹2,03,500/-
शराब परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन MP 09 CH 0056, कीमत करीब ₹10 लाख
थाना माकड़ोन पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।