उज्जैन, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली नगर निगम की सफाई मित्र बहनों ने राखी के पावन त्यौहार पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की कलाई पर राखी बांधते हुए सफाई मित्र बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की*
*इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने भी सफाई मित्र बहनों के साथ आत्मीयता से रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री द्वारा बहनों का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय सम्मान से सफाई मित्र बहनों में उत्साह और खुशी का वातावरण रहा*
*स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान का संदेश*
*शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में नगर निगम की सफाई मित्र बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे प्रतिदिन शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करती हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनके इस आत्मीय मिलन ने स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान, अपनत्व और उनके योगदान को सम्मान देने का संदेश दिया*
*रक्षाबंधन के इस अवसर पर सफाई मित्र बहनों ने मुख्यमंत्री जी की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को मजबूत किया। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा बहनों का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए गए और उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया गया*
*महाकाल मंदिर की महिला कर्मियों ने भी निभाई सहभागिता*
*कार्यक्रम में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से महिला सुरक्षा गार्ड, महिला सफाई मित्र एवं महिला ऑपरेटर भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई!
