उज्जैन,पीएमसीओई शासकीय माधव महाविद्यालय, उज्जैन में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. कल्पना वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद के चित्र पर प्राचार्य प्रो. कल्पना वीरेन्द्र सिंह द्वारा माल्यार्पण कर के किया गया.
। विद्यार्थियों को अपने सम्बोधन में उन्होंने देश के लिए हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को रेखांकित किया और कहा कि इस योगदान को याद रखा जाना चाहिए.। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में हमारे खिलाडी किस प्रकार भागीदारी कर रहे हैं, मेजर ध्यानचंद इसका एक उत्तम उदाहरण हैं. हमारे महाविद्यालय के खिलाड़ियों को भी मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के प्रति अपने कर्तव्य को पूर्ण करना चाहिए. यह आयोजन एनसीसी आधिकारी मेजर डॉ. मोहन निमोले एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री नवीन कोरट के नेतृत्व में संपन्न हुआ । इस अवसर पर डॉ संजीव शर्मा, डॉ जी एल खंगोड़े, प्रो चिंतामण सूर्यवंशी,एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवक एवं महाविद्यालय के खिलाडी विद्यार्थी उपस्थित रहे।