उज्जैन,उज्जैन जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करणदीप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद श्रीमती आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी एवं पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चोरी एवं अवैध शराब तस्करी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 26.08.2026 को थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा पवन ऊर्जा संयंत्र से लाखों रुपये कीमत की केबल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मशरूका जप्त की गई।
▪️*घटना का संक्षिप्त विवरण*
थाना भाटपचलाना पर फरियादी अमित यादव, स्टेट सिक्योरिटी हेड, सुजलोन कंपनी द्वारा रिपोर्ट की गई कि ग्राम लिम्बास एवं आसपास के क्षेत्र में स्थापित पवन चक्कियों के पैनल से जनरेटर तक जाने वाली करीब 1254 मीटर केबल को अज्ञात बदमाशों द्वारा रात्रि के समय कटर से काटकर चोरी कर लिया गया है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भाटपचलाना में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतारसी प्रारंभ की गई।
▪️*पुलिस कार्यवाही*-
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि के समय क्षेत्र में एक सफेद रंग की हुंडई कार क्रमांक MP-13-ZP-2693 संदिग्ध रूप से घूमती हुई दिखाई दे रही है। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन की तलाश कर भाटपचलाना-खाचरौद मार्ग पर वाहन को रोककर चेक किया गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 70 लीटर मानव जीवन के लिए क्षतिकारक अवैध जहरीली शराब परिवहन करते हुए 07 आरोपी पाए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटपचलाना में धारा 34(2), 49(ए) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा ग्राम लिम्बास क्षेत्र में पवन ऊर्जा संयंत्र के पैनल एवं जनरेटर के मध्य लगी 1254 मीटर केबल चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सुजलोन कंपनी की तांबे की केबल कीमत करीब ₹25 लाख एवं चोरी में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
▪️*गिरफ्तार आरोपीगण*-
1.वीरेन्द्र सिंह पिता धारा सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम लिम्बास।
2.मंगल सिंह पिता भोम सिंह डाबी, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम लिम्बास।
3.कन्हैयालाल पिता लाल सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम लिम्बास।
4.विजय सिंह पिता सावंत सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम लिम्बास।
5.महेश पिता रामकिशन, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम लिम्बास।
6.भोला उर्फ भोलाराम पिता महेन्द्र सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम रुद्रखेड़ा, थाना महिदपुर।
7.लोकेन्द्र सिंह पिता भीमसिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम लिम्बास।
▪️*जप्त मशरूका*-
आरोपीगणों के कब्जे एवं निशानदेही से पवन ऊर्जा पैनल से चोरी की गई सुजलोन कंपनी की 1254 मीटर तांबे की मोटी केबल कीमत करीब ₹25,00,000/-, तार काटने का ग्राइंडर कटर कीमत करीब ₹5,000/-, मानव जीवन के लिए क्षतिकारक 70 लीटर अवैध जहरीली शराब कीमत करीब ₹5,00,000/- तथा हुंडई कंपनी की हुटर लगी कार क्रमांक MP-13-ZP-2693 विधिवत जप्त की गई। इस प्रकार आरोपीगणों से कुल करीब ₹30,05,000/- का मशरूका जप्त किया गया।
▪️*सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी, उनि कन्हैयालाल मचार, प्रआर पुष्पराज सिंह, राकेश मालवीय, शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, हरिगोविन्द सिंह, अमरसिंह सतपाड़िया, सुन्दरलाल भंवर, राहुल अटोलिया, आर. जीवन जाट, सुनील चौधरी, आर. हितेश निम्बोला, विजय जाट, दीपक मालवीय, उदय यादव, आर. मुकेश नागर, शुभम पाटीदार एवं कृष्णा धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।