हाईवे निर्माण स्थल से जेसीबी चोरी करने वाले 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री करणदीप सिंह* एवं एसडीओपी *श्रीमती आकांक्षा बेछोटे* के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी श्री धनसिंह नलवाया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

▪️*घटना का विवरण*
फरियादी लक्ष्मण सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, खाचरौद द्वारा दिनांक 31.08.2026 को थाना खाचरौद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कंचनखेड़ी फंटे के पास निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड हाईवे पर खड़ी उनकी जेसीबी मशीन क्रमांक MP13DA1476 को दिनांक 29.08.2026 की रात्रि अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए हैं।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खाचरौद में अपराध क्रमांक 377/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

▪️*पुलिस कार्यवाही*-
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास एवं जेसीबी के संभावित मार्ग पर स्थित 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों, रोड एवं ढाबों के फुटेज खंगाले गए।

जांच के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकला फंटे के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को चोरी की गई जेसीबी मशीन सहित गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शिवा पूर्व में इसी ग्रीन फील्ड हाईवे निर्माण कार्य में ठेकेदार के पास काम कर चुका था। इस कारण उसे निर्माण स्थल पर खड़े वाहनों एवं मशीनरी की पूरी जानकारी थी , रक्षाबंधन पर्व के दौरान निर्माण स्थल पर कार्यरत मजदूर एवं कर्मचारी अपने घर गए हुए थे। निर्माण स्थल पर व्याप्त सूनेपन का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने जेसीबी मशीन चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

▪️*गिरफ्तार आरोपी*-
1.शिवा पाण्डे उम्र 20 वर्ष पिता – कृष्ण कमल निवासी – वार्ड नंबर 14, सरई, जिला सिंगरौली (म.प्र.)

2.डालचंद उम्र 24 वर्ष पिता – सुरेश प्रसाद निवासी – भादाबर, थाना बड़वारा, जिला कटनी (म.प्र.)

▪️*आपराधिक रिकॉर्ड*-
आरोपी शिवा के विरुद्ध थाना सरई, जिला सिंगरौली में भी जेसीबी चोरी का प्रकरण दर्ज है। आरोपी उक्त प्रकरण अपराध क्रमांक 632/2026 में फरार चल रहा था।

खाचरौद पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में थाना सरई पुलिस को सूचित कर दिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 01 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों एवं उनके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

▪️*सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया, उप निरीक्षक अमित डामर, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह बैस, यशपाल सिंह सिसोदिया, महेन्द्र राडोदिया, जितेन्द्र दिवाकर, नारायण सरा, मनीष विश्वकर्मा एवं आरक्षक प्रफुल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।