उज्जैन, सहकारी डेयरी ब्रांड सांची ने अपनी 45 वर्षों की विरासत को आधुनिक स्वरूप देते हुए उज्जैन में नई ब्रांड पहचान और री-डिजाइन पैकेजिंग लॉन्च की। होटल अंजुश्री में आयोजित कार्यक्रम में एनडीडीबी चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह, एमपीसीडीएफ के प्रबंध संचालक जयदेव बिस्वास सहित अधिकारी, वितरक और रिटेलर्स मौजूद रहे।
नई पैकेजिंग में आधुनिक डिजाइन के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और गोंड कला के तत्व शामिल किए गए हैं। दूध, दही, पनीर, छाछ सहित अन्य उत्पादों को एकरूप पैकेजिंग दी गई है। उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ के सीईओ धनराज खत्री ने बताया कि संघ का दैनिक दूध संकलन बढ़कर 2.01 लाख किलो हो गया है, जबकि पिछले वर्ष यह 1.55 लाख किलो था। उन्होंने इसे किसानों के बढ़ते जुड़ाव और सहकारी व्यवस्था में विश्वास का परिणाम बताया।
