श्री महाकाल बाबा के दरबार में महेसाणा के 27 दिव्यांग बच्चों ने किए सुगम दर्शन

उज्जैन, गुजरात के शासकीय विद्यालय ब्लॉक रिसोर्स सेंटर, कड़ी
तालुका कड़ी, जिला मेहसाणा के 27 दिव्यांग बच्चे, 22 अभिभावक एवं 8 शिक्षक उज्जैन पहुंचे। दल ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए।
विद्यालय की समन्वयक शिक्षिकाओं अंकलेश्वरीबेन परमार तथा आरतीबेन गज्जर द्वारा बताया गया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष रूप से की गई सरल एवं सुविधाजनक दर्शन व्यवस्था से बच्चे और उनके परिजन प्रसन्न नजर आए अभिभावकों द्वारा मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।