उज्जैन,संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूनिजा, विकासखंड बड़नगर के प्राचार्य श्री ब्रजराज सिंह राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
संयुक्त संचालक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूनिजा में उत्पन्न अप्रत्याशित परिस्थितियों को देखते हुए श्री राठौर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रतिवेदन में उनका कृत्य पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं गंभीर कदाचरण की श्रेणी का माना गया है।
निलंबन अवधि के दौरान श्री राठौर का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला उज्जैन रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।