जो उपभोक्ता बकाया राशि नहीं दे रहे कुर्की और तालाबंदी की सख्त कार्यवाही करें – निगम आयुक्त

उज्जैन,12 सितंबर शनिवार को समस्त जोन कार्यालयों में नगर निगम द्वारा नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राजस्व विभाग का संपूर्ण अमला मिशन मोड पर कार्य करते हुए लोक अदालत का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसकी वसूली के लिए कार्य करेगा उक्त निर्देश निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा बुधवार को आयोजित राजस्व विभाग अंतर्गत संपत्ति कर एवं जलकर की समीक्षा बैठक में दिए गए*
*समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नेशनल लोक अदालत अंतर्गत जो टारगेट दिया गया है इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी फिजिकली रूप से बड़े बकायदारों से संपर्क करते हुए वसूली करें, जिन बड़े बकायदारों द्वारा बकाया कर की राशि जमा नहीं की जा रही हैं उनकी संपत्ति पर कुर्की एवं तालाबंदी की सख्त कार्यवाही करें नेशनल लोक अदालत अंतर्गत जोन में संपूर्ण व्यवस्थाएं रहे ऑपरेटर, कंप्यूटर, इंटरनेट, कैश मशीन, पीओएस मशीन की व्यवस्था रहे साथ ही जोन में आने वाले नागरिकों को भी सुविधा मिले इसलिए बैठने की समुचित व्यवस्थाएं एवं पीने के लिए पेयजल पानी की उपलब्धता रहे, शहर के बड़े होटल, मैरिज गार्डन, होमस्टे, अस्पताल एवं जितनी भी कमर्शियल संपत्तियां हैं उनसे संपत्ति कर एवं जलकर की वसूली की जाना है साथ ही जलकर की राशि वसूलने के लिए अभियान चलाया जाए जो उपभोक्ता जलकर की राशि का बकाया पैसा नहीं दे रहे हैं उनका कनेक्शन तत्काल विच्छेद किया जाए और बकाया वसूली होने के बाद ही कनेक्शन को पुनः जोड़ा जाए!
*बैठक में अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त श्री प्रफुल्ल गठरे, श्री घनश्याम मचार, श्री राघवेंद्र सिंह पालिया, श्री रविकांत मगरदे, श्री पवन कुमार फुलफकीर, श्री प्रवीण मुकाती, सभी जोन के संपत्ति कर अधिकारी एवं बिल वितरक अधिकारी उपस्थित रहे!