महाकाल दर्शन हेतु आए 07 श्रद्धालुओं के गुम हुए मोबाइल पुलिस ने किए बरामद

उज्जैन, उज्जैन जिले में महाकाल दर्शन एवं धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना महाकाल पुलिस द्वारा साइबर सेल एवं थाना नानाखेड़ा पुलिस की सहायता से महाकाल दर्शन हेतु उज्जैन आए 07 श्रद्धालुओं के गुम हुए मोबाइल फोन को तकनीकी सहायता से ट्रेस कर बरामद किया गया।

श्रद्धालुओं द्वारा अपने मोबाइल गुम होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। थाना महाकाल पुलिस एवं साइबर सेल द्वारा तकनीकी माध्यमों से लगातार प्रयास करते हुए मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस की गई तथा नानाखेड़ा पुलिस के सहयोग से 07 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए।

मोबाइल वापस मिलने पर श्रद्धालुओं ने उज्जैन पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

🔹 *सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में थाना महाकाल पुलिस, साइबर सेल उज्जैन एवं थाना नानाखेड़ा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।