उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले गंभीर अपराधों के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना जीवाजीगंज क्षेत्र में 09 वर्षीय नाबालिग पीड़िता के साथ अनैतिक कृत्य की घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश से जेल निरुद्ध कराया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) उज्जैन श्री आलोक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक जीवाजीगंज श्रीमती पुष्पा प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना जीवाजीगंज पुलिस द्वारा उक्त गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 09.09.2026 को थाना जीवाजीगंज क्षेत्र अंतर्गत तिलकेश्वर निवासी 09 वर्षीय नाबालिग पीड़िता के साथ तिलकेश्वर तिराहे पर स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स में अनैतिक कृत्य किए जाने की घटना सामने आई। पीड़िता के परिजनों द्वारा दिनांक 10.09.2026 को थाना जीवाजीगंज में घटना की सूचना एवं रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
फरियादी पक्ष की रिपोर्ट पर थाना जीवाजीगंज में आरोपी *अकबर उर्फ भय्या पिता असलम हेला, उम्र 35 वर्ष, निवासी जांसापुरा तलाई, थाना जीवाजीगंज, उज्जैन* के विरुद्ध अपराध क्रमांक 248/2026 धारा 64(2)(m), 65(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*🔹पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई—*
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस दल गठित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना जीवाजीगंज पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी अकबर उर्फ भय्या हेला को दिनांक 10.09.2026 की रात्रि में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत घटना स्थल की कार्रवाई हेतु आरोपी को ले जाते समय आरोपी द्वारा पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्काल सतर्कता एवं तत्परता दिखाते हुए पकड़कर पुनः पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी द्वारा पुलिस अभिरक्षा से भागने के प्रयास के संबंध में उसके विरुद्ध थाना जीवाजीगंज पर पृथक से अपराध क्रमांक 251/2026, धारा 262 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल निरुद्ध कराया गया।
*🔹गिरफ्तार आरोपी—*
01. अकबर उर्फ भय्या पिता असलम हेला, उम्र 35 वर्ष, निवासी जांसापुरा तलाई, थाना जीवाजीगंज, उज्जैन।
*🔹सराहनीय भूमिका—*
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक प्रतिक शर्मा, थाना प्रभारी जीवाजीगंज, उप निरीक्षक जसमन सिंह राजपूत, उप निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह बैस, प्रधान आरक्षक 1025 सर्वेश सिंह भदौरिया, आरक्षक 1726 दीपांशु, आरक्षक 1765 श्रीओम सिंह, आरक्षक 431 मोतीलाल वर्मा, आरक्षक 83 जितेन्द्र पटेल एवं आरक्षक 1784 राहुल साहू की सराहनीय भूमिका रही।