उज्जैन, उज्जैन जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह व नगर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम अहिरवार के निर्देशन में थाना प्रभारी नागदा श्री अमृतलाल गवरी के नेतृत्व में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई।
🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण*—
थाना नागदा पर दिनांक 15.07.2023 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर उसे एवं उसके लड़के को जान से मारने की धमकी देते हुए 25 लाख रुपये की मांग की जा रही है। रिपोर्ट पर थाना नागदा में धारा 384, 387, 507 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹*पुलिस कार्यवाही*-
विवेचना के दौरान आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी, किंतु आरोपी पिछले करीब 03 वर्षों से फरार होकर लोकेशन बदल रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।
दिनांक 09.09.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का फरार आरोपी चौकाराम पिता कालू मइड़ा, निवासी कड़छी, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) अपने गांव में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल राजस्थान पहुंचकर घेराबंदी एवं दबिश की कार्रवाई करते हुए आरोपी चौकाराम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं घटनाक्रम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
🔹 *सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अमृतलाल गवली, सउनि दिनेश तिनामा, प्र.आर. दिनेश गुर्जर, प्र.आर. प्रदीप जामोर, प्र.आर. राजेश चंदेल, आर. कृष्णा बैरागी, आर.34 दीपक एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।