उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा महाकाल मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा तथा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार सतर्कता एवं सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना महाकाल पुलिस द्वारा क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की दो पृथक-पृथक घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गए दोनों वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।
*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 10.09.2026 को फरियादी सौरभ बैरागी पिता मुकेश बैरागी, उम्र 24 वर्ष, निवासी हरसिद्धि चौराहा, बालाजी परिसर के पीछे, उज्जैन द्वारा उसकी काले रंग की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक MP09AM5169 चोरी होने की रिपोर्ट थाना महाकाल पर दर्ज कराई गई। इसी प्रकार फरियादिया ज्योति पति मुकेश प्रजापति, उम्र 46 वर्ष, निवासी 6/3 संजय नगर, आगर रोड, उज्जैन द्वारा उसकी ब्राउन रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MP13ET5577 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
दोनों फरियादियों की रिपोर्ट पर थाना महाकाल में पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 386/2026 एवं 388/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।
*🔹पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई*-
वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना महाकाल पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस टीम के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपी विशाल उर्फ मयंक पिता मुन्ना कौशल, उम्र 19 वर्ष, निवासी पंवासा, उज्जैन एवं एक नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के दौरान आरोपी एवं नाबालिग बालक के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP09AM5169 एवं होंडा एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MP13ET5577, कुल अनुमानित कीमत करीब ₹1,50,000/- को विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी विशाल उर्फ मयंक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। प्रकरण में संलिप्त नाबालिग बालक को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*🔹जप्त मशरूका—*
▪️चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP09AM5169
▪️एक होंडा एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MP13ET5577, कुल अनुमानित कीमत करीब ₹1,50,000/-।
*🔹गिरफ्तार आरोपी—*
01. विशाल उर्फ मयंक पिता मुन्ना कौशल, उम्र 19 वर्ष, निवासी पंवासा, उज्जैन
*🔹सराहनीय भूमिका—*
निरीक्षक गगन बादल, उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिंह गौतम, प्रधान आरक्षक 1420 वासुदेव, आरक्षक 1869 लक्ष्यदीप, आरक्षक 1047 पवन एवं आरक्षक 841 अभिषेक की सराहनीय भूमिका रही।