उज्जैन,सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी 17 सितंबर, गुरुवार को शाम 7 बजे भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दीपोत्सव को लेकर नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। क्षिप्रा तट के विभिन्न घाटों पर आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए संपूर्ण दीपोत्सव क्षेत्र को 7 प्रमुख सेक्टर एवं 250 सब-सेक्टर में विभाजित कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है*
*इसी क्रम में रविवार को कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह एवं निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ कार्तिक मेला प्रांगण में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया*
*नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर निगम निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं आईईसी टीमें दीपोत्सव स्थल से लेकर दीपों की तैयारी, घाटों की सफाई, ब्लॉक निर्माण, मार्किंग, सामग्री वितरण एवं आयोजन के पश्चात सफाई व्यवस्था तक लगातार कार्य कर रही हैं!
*दीपों की तैयारी का कार्य युद्धस्तर पर जारी*
*कार्तिक मेला प्रांगण में दीपोत्सव के लिए दीपों की तैयारी का कार्य निरंतर जारी है। नगर निगम की टीम द्वारा दीपों की धुलाई, छंटाई, मोमबत्तियों को किमची से बांधने तथा दीपों को निर्धारित बॉक्स में पैक करने का कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक में निर्धारित संख्या के अनुसार दीपों की व्यवस्था की जा रही है, जिससे आयोजन स्थल पर दीप प्रज्वलन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो*
*एक ब्लॉक में 225 दीप लगाए जाएंगे। इसी के अनुसार प्रत्येक सब-सेक्टर के लिए दीप, मोमबत्ती, माचिस, किमची, कपूर, तेल सहित आवश्यक सामग्री ब्लॉकों की संख्या के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएगी*
*घाटों की धुलाई से लेकर ब्लॉक निर्माण और मार्किंग तक तैयारी*
*दीपोत्सव के लिए निर्धारित घाटों पर नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। घाटों की फायर फाइटर के माध्यम से धुलाई, घाटों की सफाई तथा दीप लगाने के लिए निर्धारित ब्लॉकों के निर्माण एवं मार्किंग का कार्य लगातार जारी है, आयोजन स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम का अमला विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहा है। दीप लगाने के स्थानों की मार्किंग इस प्रकार की जा रही है कि 25 लाख से अधिक दीपों को निर्धारित स्वरूप में व्यवस्थित रूप से सजाया जा सके!

*7 सेक्टरों में बांटा गया दीपोत्सव क्षेत्र*
*दीपोत्सव की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आयोजन क्षेत्र को 7 प्रमुख सेक्टरों में विभाजित किया गया है*
*1. केदारेश्वर घाट से दत्त अखाड़ा होते हुए गुरु नानक घाट तक*
*2. सुनहरी घाट से रामघाट होते हुए नरसिंह घाट ब्रिज तक*
*3. नरसिंह घाट ब्रिज से कर्कराज मंदिर तक*
*4. माली कैफे से भूखी माता तक*
*5. भूखी माता से लालपुल तक*
*6. लालपुल से गऊघाट तक*
*7. कर्कराज मंदिर से लालपुल तक*
*इन सातों सेक्टरों को आगे 250 सब-सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सब-सेक्टर के लिए निर्धारित ब्लॉकों की संख्या के आधार पर दीप एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी*
*केदारेश्वर से रामघाट तक सजेगा दीपों का भव्य संसार*
*दीपोत्सव के दौरान केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, दत्त अखाड़ा, भूखी माता, महाकाल लोक तथा रामघाट के दो सेक्टरों सहित क्षिप्रा तट के विभिन्न क्षेत्रों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। लाखों दीपों की रोशनी से क्षिप्रा का तट आध्यात्मिक एवं भव्य स्वरूप में दिखाई देगा।नगर निगम द्वारा आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं*
*संपूर्ण आयोजन में जीरो-वेस्ट इवेंट पर विशेष जोर*
*संपूर्ण दीपोत्सव को जीरो-वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आयोजन के दौरान कचरा उत्पन्न न हो तथा उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट का तत्काल प्रबंधन किया जाए, इसके लिए नगर निगम की स्वच्छता टीमों को विशेष जिम्मेदारियां दी जा रही हैं*
*दीपोत्सव के दौरान स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आयोजन समाप्त होते ही तत्काल सफाई अभियान प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए निगम की टीमों को घाटवार एवं सेक्टरवार जिम्मेदारी सौंपकर सतत निगरानी की व्यवस्था की जा रही है*
*नगर निगम का उद्देश्य है कि भव्य दीपोत्सव के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं तक पहुंचे। आयोजन को सफल बनाने के लिए निगम की पूरी टीम लगातार घाटों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है*
*इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कुमट, स्मार्ट सिटी सीईओ नेहा जैन, अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री संजेश गुप्ता, श्री मनोज मौर्य, सहायक आयुक्त गण, जनसंपर्क अधिकारी श्री पवन कुमार सहित जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे!
