श्री महाकाल मंदिर प्रांगण स्थित सिध्दीविनायक मंदिर पर 5 लाख 51 हजार मोदक का लगाया महाभोग

उज्जैन, महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 5,51,000 मोदक (लड्डुओं) का महाभोग अर्पित किया एवं महा आरती की गई प्रसिद्ध सिद्ध पीठ सिद्धि विनायक मंदिर पर यह महाभोग सुख, समृद्धि और लोक-कल्याण की कामना के साथ अर्पित किया गया।
महाभोग अर्पित किए जाने से पूर्व सिद्धि विनायक गणेशजी का विशेष पंचामृत अभिषेक एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि के बीच गणेश जी को महाभोग अर्पित कर महाआरती की गई। महाआरती में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के सुपुत्र वैभव यादव जी ने सम्मिलित होकर महाआरती का लाभ लिया व महाआरती के बाद यह महाभोग महाकाल दर्शन के लिए आए हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के बीच महाप्रसाद के रूप में वितरित किया
इस दौरान पूरा महाकाल परिसर “जय श्री महाकाल” और “गणपति बाप्पा मोरया” के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं में इस अद्वितीय और भव्य महाभोग का दर्शन करने के लिए भारी उत्साह देखा गया।