02 वर्ष से लापता नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के नागपुर से किया दस्तयाब

उज्जैन, उज्जैन जिले में महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में पुलिस द्वारा गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गुरुप्रसाद पाराशर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री भारत सिंह यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में थाना नरवर पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है।

थाना नरवर के अपराध क्रमांक 145/2024, धारा 137(2) बीएनएस में लापता नाबालिग बालिका उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम बाड़कुम्मेद, थाना नरवर, जिला उज्जैन की पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम के अथक प्रयासों एवं तकनीकी सहायता से बालिका को लगभग 02 वर्ष बाद दिनांक 13.09.2026 को कन्स्ट्रक्शन साइट, थाना बेलतरोड़ी, जिला नागपुर शहर, महाराष्ट्र से दस्तयाब किया गया।

🏆 *सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बल्लू सिंह मंडलोई, सउनि लोकेन्द्र सिंह, प्रआर 410 गजेन्द्र सिंह राठौर एवं म.आर. 1898 बिन्दिया की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।