उज्जैन,सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को रामघाट के विभिन्न सेक्टरों में जनभागीदारी से 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस भव्य दीपोत्सव को सफल बनाने के लिए नगर निगम का अमला पूरी तत्परता, समर्पण और टीम भावना के साथ 24 घंटे निरंतर जुटा हुआ है*
*नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने सोमवार को रात्रि में कार्तिक मेला प्रांगण पहुंचकर दीपोत्सव की तैयारियों का अवलोकन किया तथा आयोजन की तैयारियों में दिन-रात जुटे अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया*
*आयुक्त ने कहा—समय कम है, कार्य बड़ा है; हम सभी को एकजुट होकर पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए इस भव्य आयोजन को सफल बनाना है*
*शहर के बड़े आयोजनों में हर समय, हर परिस्थिति और हर त्योहार में अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की यह निरंतर मेहनत दीपोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है*
*निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ नेहा जैन, अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, मनोज मौर्य, संजेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी पवन कुमार सहित नगर निगम की टीम उपस्थित रही!