लिफ्ट देने के बहाने साथ ले जाकर फरियादी को डराकर रुपये व मोबाइल लेने वाले निगरानी बदमाश को किया गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन जिले में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह (भापुसे) एवं एसडीओपी महिदपुर श्री ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिदपुर निरीक्षक अशोक पाटीदार के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा फरियादी को डराकर रुपये एवं मोबाइल लेने वाले निगरानी बदमाश माखनसिंह पिता उदयसिंह राजपूत, निवासी मोचीखेड़ा को गिरफ्तार किया गया।

🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 11.09.2026 को फरियादी मनीष राठौर पिता मांगीलाल, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम ढाबला आंजना, थाना बड़ौद, जिला आगर मालवा द्वारा थाना महिदपुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी माखनसिंह राजपूत उसे कटन से झारड़ा छोड़ने के बहाने लिफ्ट देकर अपने साथ ले गया। रास्ते में आरोपी द्वारा फरियादी को डराकर मोबाइल एवं रुपये की मांग की गई। भय के कारण फरियादी ने अपना मोबाइल एवं रुपये आरोपी को दे दिए।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 375/2026, धारा 308(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी माखनसिंह पिता उदयसिंह राजपूत, निवासी मोचीखेड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय महिदपुर में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को उपजेल महिदपुर में निरुद्ध कराया गया।

🔹 *आपराधिक रिकॉर्ड*-
आरोपी माखनसिंह राजपूत के विरुद्ध लूट, अवैध वसूली, चोरी, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी जैसे कुल 10 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।

🔹 *सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री अशोक पाटीदार, उनि एम.एस. चौहान, प्र.आर. 1084 विजय सिंह, आर. 1233 चन्द्रभान सिंह, आर. 286 लेखराज, म.आर. 2047 दीपिका, आर. 1081 समरथ पाटीदार एवं आर. नारायण सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही।