ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर सट्टा संचालित करने वाले आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, अवैध सट्टा एवं जुआ गतिविधियों के विरुद्ध उज्जैन पुलिस की सख्त एवं निरंतर कार्रवाई के क्रम में थाना नागदा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक उज्जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करणदीप सिंह के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा विक्रम अहीरवार के मार्गदर्शन में थाना नागदा पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर सट्टा संचालित करने वाले दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹1,98,500/- नगद एवं बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अवैध सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

दिनांक 17.09.2026 को शाम करीब 19:30 बजे थाना नागदा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गली क्रमांक 03, दयानंद कॉलोनी, नागदा स्थित एक मकान की छत पर बने कमरे में ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर सट्टा संचालित किया जा रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना नागदा पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर विधिवत कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मौके से दो आरोपियों को सट्टा गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया।

*🔹गिरफ्तार आरोपी-*
* अमन पिता अनिल जैन, उम्र 25 वर्ष
* अनिल पिता माणक लाल जैन, उम्र 52 वर्ष
दोनों निवासी गली क्रमांक 03, दयानंद कॉलोनी, नागदा।

*🔹क्रिकेट मैच की विभिन्न गतिविधियों पर लगाया जा रहा था सट्टा*
प्रारंभिक पूछताछ एवं मौके से प्राप्त सामग्री के आधार पर आरोपियों द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट मैच के दौरान सीमित ओवरों में कितने रन बनेंगे, विकेट गिरेंगे अथवा खिलाड़ी आउट होंगे आदि के संबंध में हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा संचालित किया जाना पाया गया।

*🔹पुलिस टीम द्वारा मौके से नगदी एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त:*
* 02 लैपटॉप
* 07 एंड्रॉयड मोबाइल
* 01 की-बोर्ड
* 01 लैपटॉप चार्जर
* 02 मोबाइल चार्जर
* ₹1,98,500/- नगद
जब्त किए गए।

🔹पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से ₹1,98,500/- नगद सहित करीब ₹3.50 लाख रुपये मूल्य का कुल मशरूका जब्त किया गया।

*🔹सराहनीय भूमिका:*
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अमृतलाल गवरी, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक अरविंद गणावा, प्रधान आरक्षक रोहित मालवीय, आरक्षक मिथुन प्रजापति, आरक्षक रणवीर सिंह चौहान एवं महिला आरक्षक उस्मानी शबनम की सराहनीय भूमिका रही।

उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध सट्टा एवं जुआ गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।