उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री करणदीप सिंह (भापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री जेंडेन लिंगजर्पा (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री वीरेन्द्रसिंह बन्देवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 630 क्वार्टर (113.4 बल्क लीटर) अवैध शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 17.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति प्लास्टिक की बोरियों में अवैध शराब भरकर सड़क किनारे खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और एक आरोपी को पकड़ लिया। दो आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।
मौके से 505 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, 40 क्वार्टर 8 पीएम शराब, 40 क्वार्टर गोवा व्हिस्की एवं 45 क्वार्टर लाल मसाला शराब, कुल 630 क्वार्टर (113.4 बल्क लीटर) अवैध शराब जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी शम्भूसिंह पिता भगवानसिंह, निवासी ग्राम पिपलोन खुर्द, जिला आगर मालवा के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
🔹 *सराहनीय भूमिका:*
थाना प्रभारी श्री वीरेन्द्रसिंह बन्देवार, सउनि सेवाराम डोडियार, आर.1136 अरविंद यादव, आर.1887 राहुल कुमार, आर.290 अखिलेश एवं आर.1842 रवि जाटव।