उज्जैन, उज्जैन जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री करणदीप सिंह (भापुसे) एवं एसडीओपी महिदपुर श्री ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भापुसे) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी महिदपुर निरीक्षक अशोक पाटीदार के नेतृत्व में थाना महिदपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 18.09.2026 को थाना महिदपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गिट्टी खदान के पास मोड़, चौरवासा रोड महिदपुर पर एक व्यक्ति अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी नागेश्वर उर्फ कालू पिता बसंत, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम टांडा, थाना महिदपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्टील पॉलिश वाला एक धारदार लोहे का चाकू बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना महिदपुर पर अपराध क्रमांक 384/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं प्रकरण की जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी थाना महिदपुर के अपराध क्रमांक 315/2026, धारा 303(2), 3(2)(क) एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के प्रकरण में करीब डेढ़ माह से फरार चल रहा था। उक्त प्रकरण में दिनांक 07.07.2026 की रात्रि आरोपी ने अपने साथियों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर, महिदपुर से विद्युत लाइन के एल्युमिनियम तार चोरी की घटना को अंजाम दिया था। प्रकरण में पूर्व में आरोपी के तीन साथियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है।
फरार आरोपी नागेश्वर उर्फ कालू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय महिदपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी का जेल वारंट बनने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल महिदपुर दाखिल किया गया।
🔹 *सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उनि. सुखसेन अरियाम, प्रआर. 1164 भेरुलाल वर्मा, प्रआर. 1084 विजय सिंह, आर. 2020 मोसीम, चालक आर. 1971 नारायण, आर. 1991 गोविन्द सिंह एवं आर. 1724 संजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।