उज्जैन, उज्जैन जिले में अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला उज्जैन के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अनुभाग महिदपुर श्री जेंडेन लिंगजेरपा (भापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपुअ आर.एस. भाबोर एवं पुलिस टीम द्वारा महिला संबंधी गंभीर अपराध में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
थाना महिदपुर रोड के मर्ग क्रमांक 23/2026 धारा 194 बीएनएसएस में मृतिका नवविवाहिता रानू कुंवर पति राजपाल सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बावलिया, थाना महिदपुर रोड, जिला उज्जैन की मर्ग जांच की गई।
मर्ग जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतिका को उसके मायके से ₹03 लाख नगद एवं चार पहिया वाहन लाने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर मृतिका द्वारा कोई अज्ञात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली गई।
मर्ग जांच के आधार पर थाना महिदपुर रोड में अपराध क्रमांक 134/2026, धारा 80(2), 108, 3(5) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी राजपाल सिंह एवं टीकम सिंह को गिरफ्तार किया गया।
🔹*गिरफ्तार आरोपी*—
01. राजपाल सिंह पिता टीकम सिंह सिसौदिया, उम्र 21 वर्ष, जाति राजपूत, निवासी ग्राम बावलिया, थाना महिदपुर रोड, जिला उज्जैन।
02. टीकम सिंह पिता स्व. शम्भुसिंह सिसौदिया, उम्र 54 वर्ष, जाति राजपूत, निवासी ग्राम बावलिया, थाना महिदपुर रोड, जिला उज्जैन।
🔹*सराहनीय भूमिका*—
उपुअ आर.एस. भाबोर, थाना प्रभारी महिदपुर रोड, सउनि. रविन्द्र सिंह बैस, प्रआर. 1859 मदन पग्गी, आर. 1806 प्रदीप जायसवाल एवं थाना महिदपुर रोड पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।