युवक को जंगल क्षेत्र में ले जाकर मारपीट, रुपये की मांग एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन जिले में अपराधों की रोकथाम हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आलोक शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पुष्पा प्रजापत के मार्गदर्शन में थाना पंवासा पुलिस द्वारा युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण में संलिप्त बाल अपचारी को वैधानिक प्रक्रिया हेतु अभिरक्षा में लिया गया।

🟠 *घटना का विवरण*-
दिनांक 17.09.2026 को फरियादी द्वारा थाना पंवासा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह सांची फैक्ट्री में कार्य की तलाश में गया था। काम नहीं मिलने पर वापस लौटते समय आरोपी मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर बातचीत करने के बहाने उसे श्री सिंथेटिक के जंगल क्षेत्र में ले गया। वहां आरोपी एवं उसके अन्य साथियों द्वारा फरियादी से खर्चे-पानी के नाम पर ₹500/- की मांग की गई। फरियादी द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा बेल्ट से भी मारपीट की। आरोपियों द्वारा घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने एवं भविष्य में रुपये नहीं देने पर जान से खत्म करने की धमकी दी गई।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पंवासा में अपराध क्रमांक 271/2026, धारा 126(2), 119(1), 296(a), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🟠 *पुलिस कार्यवाही*-
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पंवासा पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी बंटी पिता विक्रम, उम्र 19 वर्ष, निवासी पाटपाला, मक्सी रोड, उज्जैन को गिरफ्तार किया गया। व बाल अपचारी को वैधानिक प्रक्रिया के तहत अभिरक्षा में लिया गया है। बाल अपचारी की सामाजिक पृष्ठभूमि एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।

🟠 *सराहनीय भूमिका*-
थाना प्रभारी पंवासा उनि गमर सिंह मण्डलोई , उनि नितेश मिठौरा, सउनि सीताराम भुरिया की मुख्य भूमिका रहीं।