उज्जैन, उज्जैन जिले अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आलोक शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पुष्पा प्रजापत के मार्गदर्शन में थाना चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थाना चिमनगंज पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर मंगलनाथ रोड, अंगारेश्वर मंदिर जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम अशफाक उर्फ कटोरी पिता अब्दुल्ला उम्र 19 वर्ष, निवासी गली नं. 09, राज रॉयल कॉलोनी, उज्जैन बताया।
विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में सफेद पाउडरनुमा पदार्थ मिला, जिसे आरोपी द्वारा एमडी ड्रग्स होना बताया गया। उक्त पदार्थ का वजन 61.50 ग्राम पाया गया। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर आरोपी अशफाक उर्फ कटोरी को धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ को विधिवत सीलबंद कर मालखाने में जमा कराया गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।