मादक पदार्थ के तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री करणदीप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम अहिरवार के निर्देशन के थाना नागदा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लगातार संलिप्त पाए गए 02 आरोपियों के विरुद्ध PIT-NDPS Act, 1988 की धारा 3 के तहत निवारक निरोध की कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में पंजीबद्ध NDPS Act के प्रकरणों एवं आपराधिक गतिविधियों का संकलन कर निवारक निरोध हेतु प्रकरण सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सक्षम प्राधिकारी के आदेश के उपरांत दोनों आरोपियों को 01 वर्ष की अवधि के लिए केंद्रीय जेल में निरुद्ध किया गया है।

निरुद्ध आरोपी :

1. आसिफ पिता आशिक मंसूरी, उम्र 32 वर्ष, निवासी जनमेजय मार्ग, नागदा।
2. जुबैर मेव पिता फिरोज मेव, उम्र 28 वर्ष, जाति मेवाती, निवासी चेतनपुरा, नागदा।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में मादक पदार्थों से संबंधित कई प्रकरण पंजीबद्ध हैं तथा वे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लगातार सक्रिय पाए गए। इसी क्रम में उनके विरुद्ध PIT-NDPS Act के प्रावधानों के तहत निवारक निरोध की कार्यवाही की गई।

🔴 *सराहनीय भूमिका*:
थाना प्रभारी श्री अमृतलाल गवरी के नेतृत्व में उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक रितेश बोरिया, प्रधान आरक्षक राजेश चंदेल, प्रधान आरक्षक रोहित मालवीय एवं आरक्षक क्रमांक 770 मिथुन प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।