उज्जैन, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री गोविंदा ने उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन एवं पूजन-अर्चन का लाभ लिया। उन्होंने बाबा महाकाल से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में भी अभिनेता गोविंदा को देखने के लिए उत्साह नजर आया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा अभिनेता गोविंदा का सम्मान किया गया!
