उज्जैन जिले में शासकीय कार्य में बाधा, धार्मिक सौहार्द प्रभावित करने एवं कलेक्टर आदेश के उल्लंघन के मामलों में उज्जैन पुलिस की त्वरित कार्यवाही

उज्जैन,दिनांक 28.09.2026 को उज्जैन शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उपद्रव, पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, पथराव, धार्मिक सौहार्द प्रभावित करने वाली गतिविधियों, सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने तथा कलेक्टर महोदय द्वारा जारी आदेश के उल्लंघन से संबंधित घटनाओं पर उज्जैन पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की गई। उक्त प्रकरणों में अब तक लगभग 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

▫️ *थाना महाकाल*-
थाना महाकाल में अपराध क्रमांक 419/2026 एवं 420/2026, धारा 126(2), 196(ख), 353(2), 223(3)(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। प्रकरणों में धार्मिक सौहार्द प्रभावित करने वाले वक्तव्य देने तथा कलेक्टर महोदय के आदेश के उल्लंघन के संबंध में वैधानिक कार्यवाही की गई।

इन प्रकरणों में नदीम खान निवासी जामा मस्जिद के पीछे, उज्जैन एवं अन्य साथियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

इसी प्रकार अपराध क्रमांक 421/2026, धारा 223(क), 3(5) बीएनएस के तहत कलेक्टर महोदय के आदेश के उल्लंघन के संबंध में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में निम्न 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है—

1. अब्दुल शाकीर पिता अब्दुल सलाम, निवासी अहमद नगर, खिलचीपुर, उज्जैन।
2. अल्तमस पिता साबिर, निवासी मीना की चाल, नागझिरी, देवास रोड, उज्जैन।
3. अरबाज पिता अय्यूब, निवासी बेगमबाग कॉलोनी, उज्जैन।
4. वसीम पिता नईम, निवासी यादव कॉलोनी, गली नं. 01, आगर रोड, उज्जैन।
अन्य आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

▫️ *थाना खाराकुआं*-

थाना खाराकुआं में अपराध क्रमांक 170/2026 में सोशल मीडिया के माध्यम से रील/वीडियो बनाकर अपलोड करने, विरोध प्रदर्शन करने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के संबंध में 05 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

अपराध क्रमांक 171/2026 में टंकी चौराहा पर एकत्रित होकर पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा कलेक्टर महोदय के आदेश का उल्लंघन करने के मामले में निम्न 10 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

अपराध क्रमांक 172/2026 में मावा बाजार में एकत्रित होकर पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं कलेक्टर महोदय के आदेश का उल्लंघन करने के संबंध में निम्न 07 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

1. अरसद हुसैन पिता सब्बीर, निवासी 19/6 अहिल्याबाई मार्ग, कोर्ट मोहल्ला, उज्जैन।
2. इशान पिता मुबारिक खान, निवासी मिल्कीपुरा, उज्जैन।
3. तैय्यब पिता मो. गनी, निवासी 05 नं. आगर नाका, उज्जैन।
4. सलमान पिता आजाद, निवासी अहमद नगर, चिमनगंज, उज्जैन।
5. कासिम पिता रिजवान, निवासी बेगमबाग कॉलोनी, उज्जैन।
6. आशिक पिता इकबाल अब्दुल , निवासी मसद्दीपुरा, उज्जैन।
7. साहिल खान पिता अब्दुल रसीद, निवासी जयसिंहपुरा, उज्जैन।
8. शाविर पिता अकरम, निवासी गणेश कॉलोनी, जयसिंहपुरा, उज्जैन।
9. शेख अल्फेज पिता आशिम, निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, जयसिंहपुरा, उज्जैन।
10. समीर पिता मुबारिक, निवासी शंकरपुर, उज्जैन।

▫️ *थाना कोतवाली*
थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 113/2026, धारा 191(2), 190, 296(बी), 333, 351(2), 324(4), 125 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपियों द्वारा एकत्रित होकर काजी हाउस पहुंचकर नारेबाजी एवं पथराव किया गया, जिससे परिसर के कांच क्षतिग्रस्त हुए तथा काजी को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त समस्त प्रकरणों में अब तक लगभग 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उज्जैन पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत निगरानी रखी जा रही है। धार्मिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली आपत्तिजनक, भ्रामक अथवा अफवाहजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।