उज्जैन,नगर निगम के नामनिर्दिष्ट पार्षद (एल्डरमैन) श्री मधुकर राव यादव जी का सोमवार को असामयिक निधन हो गया। मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा के दौरान ग्रांड होटल से निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा निगम परिवार एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई तथा नमन किया गया*
*इसी के साथ महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा भी मुनि नगर स्थित स्वर्गीय श्री मधुकर राव जी के निवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया*
*इस दौरान ग्रांड होटल पर एमआईसी सदस्य श्री प्रकाश शर्मा, श्री कैलाश प्रजापत, पार्षद श्रीमती नीलम राजा कालरा, एल्डरमैन श्री मुकेश चौधरी, श्री शैलेंद्र यादव, श्री अशोक देवड़ा, श्री मनीष खंडेलवाल, श्री धर्मेंद्र वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि श्री गोपाल बलवानी, श्री मेहताब लाल, मंडल अध्यक्ष श्री गजेंद्र खत्री, श्री जितेंद्र कृपलानी, श्री पंकज मिश्रा एवं उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल सहित निगम के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे*
*सभी ने स्वर्गीय श्री मधुकर राव जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की!
