उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जीवाजीगंज पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 29.09.2026 को थाना जीवाजीगंज पुलिस कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना जीवाजीगंज का जिला बदर *आरोपी अजरिया उर्फ अजहर उर्फ अजहरुद्दीन, जूना सोमवारिया, उज्जैनकमरी मार्ग स्थित मस्जिद* के पास मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए हिरासत में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना जीवाजीगंज में पूर्व से 11 अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया। आरोपी के विरुद्ध श्रीमान कलेक्टर महोदय, जिला उज्जैन के आदेश के तहत मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(क), 5(ख) के अंतर्गत 06 माह के लिए जिला बदर आदेश पारित किया गया था, जो वर्तमान में प्रभावशील है।
जिला बदर आदेश प्रभावशील होने के बावजूद उज्जैन जिले में उपस्थित होकर आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 14 के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया।
🔴 *सराहनीय भूमिका*:
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जीवाजीगंज प्रतीक शर्मा, उनि जसवन सिंह, आरक्षक 1358 कुलदीप भंडारी एवं आरक्षक 1721 गजधर वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।